Home Hindi अमेरिका की बाइल्स लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे फिट महिला खिलाड़ी,...

अमेरिका की बाइल्स लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे फिट महिला खिलाड़ी, रोनाल्डो 5वें पर खिसके

111
0

खेल डेस्क. अमेरिका की 66 साल पुरानी मैग्जीन स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने दुनिया के टॉप-50 फिट खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इसमें 25 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी हैं। अमेरिका की जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स लगातार तीसरी बार दुनिया की सबसे फिट महिला खिलाड़ी हैं जबकि पुरुष खिलाड़ियों की लिस्ट में यूनान के जियानिस एंटेटोकोंपो पहले नंबर पर हैं। दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच दूसरे सबसे फिट खिलाड़ी हैं।

एनबीए टीम मिलवॉकी बक्स के जियानिस नंबर-1 पर रहने वाले बास्केटबॉल के दूसरे खिलाड़ी हैं। पिछले साल दूसरे नंबर पर रहने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस बार फिटनेस के मामले में पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। पिछली बार नंबर-1 पर रहने वाले अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग के खिलाड़ी शेक्वीन बार्कले टॉप-25 में भी जगह नहीं बना पाए हैं। इन खिलाड़ियों को अमेरिका के ओलिंपिक लेवल के एक्सरसाइज फिजियोलॉजिस्ट, ट्रेनर और परफॉर्मेंस एक्सपर्ट ने चुना।

इस आधार पर चुने खिलाड़ी

  • उनका पिछले 12 महीने का प्रदर्शन।
  • खेल की डिमांड यानी संबंधित खेल की फिजिकल स्ट्रेंथ की जरूरत।
  • खिलाड़ियों की ट्रेनिंग और उनकी डाइट।
  • अन्य फिजिकल बेंचमार्क जैसे- पावर, स्पीड, स्ट्रेंथ, स्फूर्ति, एंड्यूरेंस, फ्लेक्सिबिलिटी, स्टेमिना आदि।

टॉप-25 की दोनों कैटेगरी में सबसे ज्यादा एथलेटिक्स के खिलाड़ी हैं
टॉप-25 सबसे फिट महिला खिलाड़ियों में 14 खेलों की खिलाड़ी हैं। वहीं, पुरुष कैटेगरी में 13 खेलों के खिलाड़ी हैं। एथलेटिक्स, स्वीमिंग, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग, स्कीइंग, क्राॅस फिट, फुटबॉल, टेनिस, सर्फिंग, हॉकी, वाटर पोलो, रॉक क्लाइंबिंग, बास्केटबाॅल, बेसबॉल, गोल्फ, अमेरिकन फुटबॉल, रेसलिंग के खिलाड़ी लिस्ट में हैं। महिला कैटेगरी में 10 खिलाड़ी और पुरुष कैटेगरी में 6 खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं।

बाइल्स सोमवार-बुधवार को लगातार 5 घंटे जिम करती हैं
सबसे सफल जिम्नास्ट बाइल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मेडल जीत चुकी हैं। 22 साल की बाइल्स हफ्ते में 32 घंटे जिम करती हैं। वे सोमवार और बुधवार को लगातार 5-5 घंटे जिम करती हैं। बाइल्स हफ्ते में छह दिन जिम करती हैं। वे 10 मील साइक्लिंग करती हैं। किसी दिन साइक्लिंग नहीं करतीं तो रनिंग करती हैं। बैलेंसिंग के लिए लीपिंग, जंपिंग और बाउंडिंग करती हैं। उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज बॉक्स जंप है। वे लगभग 15 मिनट तक दो से तीन सेट इसे करती हैं। बाइल्स दिन में चार बार खाना खाती हैं।

टॉप-5 महिला खिलाड़ी

खिलाड़ी देश खेल
सिमोन बाइल्स अमेरिका जिम्नास्टिक
अमांडा न्यून्स ब्राजील मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स
क्लेरेसा शील्ड्स अमेरिका बॉक्सिंग
मिकाएला शिफरिन अमेरिका स्कीइंग
कैटी लेडेकी अमेरिका स्वीमिंग

टॉप-5 पुरुष खिलाड़ी

खिलाड़ी देश खेल
ए. जियानिस ग्रीस बास्केटबॉल
नोवाक जोकोविच सर्बिया टेनिस
मैट फ्रेजर अमेरिका क्रॉसफिट
कानेलो अल्वारेज मैक्सिको बॉक्सिंग
क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल फुटबॉल

जियानिस दो दिन लोअर और दो दिन अपर बॉडी का वर्कआउट करते हैं
यूनान के जियानिस 2013 में एनबीए से जुड़े थे। तब उनकी हाइट 6 फीट 9 इंच और वजन 86 किलो था। उन्होंने हफ्ते में हर दिन का अलग-अलग वर्कआउट रूटीन प्लान किया। इससे उनकी हाइट भी बढ़ी और वजन भी। अब उनकी हाइट 6 फीट 11 इंच है और वजन 98 किलो। फिजिक और स्टेमिना के लिए वे सोमवार और बुधवार को अपर बॉडी जबकि मंगलवार और गुरुवार को लोअर बॉडी का वर्कआउट करते हैं। बाकी दो दिन कार्डियो करते हैं। दिन में 6 बार खाते हैं। वे हाई प्रोटीन और लो कार्ब डाइट लेते हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


सिमोन बाइल्स। (फाइल फोटो)