Home Hindi एक दिन में 818 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 42 दिन...

एक दिन में 818 लोगों ने जान गंवाई; महाराष्ट्र में 42 दिन बाद 200 से कम मौतें हुईं, 24 घंटे के अंदर यहां 184 मरीजों ने दम तोड़ा

82
0

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 65 हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर 818 मरीजों ने जान गंवाई। महाराष्ट्र से थोड़ी राहत की खबर सामने आई। यहां 42 दिन बाद 200 से कम लोगों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को 184 मरीजों की मौत हुई। इसके पहले 20 जुलाई को 176 मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद अब तक हर रोज 200 से ज्यादा लोग यहां जान गंवा रहे थे।

उधर, कर्नाटक में 113, तमिलनाडु में 92, आंध्र प्रदेश में 85, उत्तर प्रदेश में 63, पश्चिम बंगाल में 52, दिल्ली में 18, बिहार में 6, तेलंगाना में 9, असम और ओड़िशा और गोवा में 10-10, गुजरात में 14, राजस्थान में 13, केरल, पुडुचेरी और हरियाणा में 7-7, मध्य प्रदेश में 20, पंजाब में 49, जम्मू कश्मीर में 9, छत्तीसगढ़ में 8, उत्तराखंड में 12, त्रिपुरा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3, चंडीगढ़ में 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

अगस्त में 28 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई
कोरोना ने सबसे ज्यादा अगस्त के 31 दिनों में 28 हजार 887 लोगों की जान ली। इसके पहले जुलाई में 36 हजार 548 और जून में 17 हजार 410 लोगों की मौत हुई थी। अगस्त में महाराष्ट्र के 9 हजार 589 मरीजों की मौत हुई।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 24,583
तमिलनाडु 7,323
कर्नाटक 5,207
दिल्ली 4,444
आंध्र प्रदेश 3,969
उत्तर प्रदेश 3,486
पश्चिम बंगाल 3,228
गुजरात 3,020
पंजाब 1,453
मध्यप्रदेश 1,394
राजस्थान 1,056
जम्मू-कश्मीर 703
बिहार 694
हरियाणा 689
ओडिशा 545
झारखंड 410
असम 306
केरल 295
छत्तीसगढ़ 277
उत्तराखंड 269
पुडुचेरी 228
गोवा 193
त्रिपुरा 103
चंडीगढ़ 45
अंडमान और निकोबार समूह 42
हिमाचल प्रदेश 37
लद्दाख 34
मणिपुर 28
मेघालय 10
नगालैंड 08
अरुणाचल प्रदेश 07
सिक्किम 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
कुल 65,435

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


फोटो देश की राजधानी दिल्ली की है। यहां कोरोना से जान गंवाने वाले मरीज के शव को दफन करने के लिए ले जाते परिजन। दिल्ली में अब तक 4,444 लोगों की मौत हो चुकी है।