The post चिरंजीवी सरजा की मौत के 4 महीने बाद पत्नी मेघना ने दिया बेटे को जन्म, चाचा ध्रुव ने दो दिन पहले ही खरीदा 10 लाख का चांदी का पालना appeared first on News n Feeds.
]]>4 महीने पहले कन्नड़ एक्टर चिंरजीवी सरजा की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। 39 साल के सरजा की मौत ने उनके फैन्स को गहरा सदमा दिया था, लेकिन अब यह दुख थोड़ा कम हुआ है। चिरंजीवी की पत्नी मेघना ने गुरुवार को उनके बेटे यानी जूनियर चिरंजीवी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद सरजा के फैन्स ने हॉस्पिटल के बाहर ही जश्न मनाया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटोज में जूनियर अपने पिता की फोटो के साथ नजर आ रहा है। एक और फोटो में ध्रुव सरजा जूनियर को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। ध्रुव ने दो दिन पहले ही जूनियर के लिए 10 लाख की कीमत वाला चांदी का पालना भी खरीदा है।
दो साल पहले हुई थी शादी
चिरंजीवी का जन्म 17 अक्टूबर 1980 को हुआ था। उनकी शादी दो साल पहले 2 मई 2018 को कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस मेघना राज के साथ हुई थी। सरजा ने कुल 22 कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘शिवार्जुन’ थी, जो लॉकडाउन से कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई थी।
बच्चे का बेसब्री से था इंतजार
सरजा 7 जून की दोपहर करीब 1 बजे वे फोन पर अपने पिता से बात कर रहे थे, इसी बीच सरजा को अचानक पसीना आने लगा और वे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिरंजीवी को अपने बच्चे का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में एक्टर चिरंजीवी ने अपने पहले बच्चे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह दिया था।
The post चिरंजीवी सरजा की मौत के 4 महीने बाद पत्नी मेघना ने दिया बेटे को जन्म, चाचा ध्रुव ने दो दिन पहले ही खरीदा 10 लाख का चांदी का पालना appeared first on News n Feeds.
]]>The post केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी appeared first on News n Feeds.
]]>केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर आज सुबह करीब 9.30 बजे एम्स से उनके 12 जनपथ स्थित सरकारी घर पर लाया गया। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी थे। पासवान का पार्थिव शरीर शाम 3 बजे प्लेन से पटना ले जाया जाएगा। वहां लोजपा ऑफिस में भी अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। शनिवार को पटना के दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to Union Minister and LJP leader Ram Vilas Paswan at the latter’s residence.
The LJP leader passed away yesterday. pic.twitter.com/rDgRrHl7aT
— ANI (@ANI) October 9, 2020
रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और 22 अगस्त से अस्पताल में भर्ती थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पासवान के निधन पर कहा कि अपना दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैंने अपना दोस्त खो दिया। पासवान मोदी कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री थे।
मोदी ने पासवान के परिवार को सांत्वना दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
2 बार हार्ट सर्जरी हुई थी
पासवान 11 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इससे पहले भी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी।
राजनीति में लालू-नीतीश से सीनियर थे रामविलास
1969 में पहली बार विधायक बने पासवान अपने साथ के नेताओं, लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार से सीनियर थे। 1975 में जब आपातकाल की घोषणा हुई तो पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया, 1977 में उन्होंने जनता पार्टी की सदस्यता ली और हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से जीते। तब सबसे बड़े मार्जिन से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड पासवान के नाम ही दर्ज हुआ।
11 बार चुनाव लड़ा, 9 बार जीते
2009 के चुनाव में पासवान हाजीपुर की अपनी सीट हार गए थे। तब उन्होंने NDA से नाता तोड़ राजद से गठजोड़ किया था। चुनाव हारने के बाद राजद की मदद से वे राज्यसभा पहुंच गए और बाद में फिर NDA का हिस्सा बन गए। 2000 में उन्होंने अपनी लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) बनाई। पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में 11 बार चुनाव लड़ा और 9 बार जीते। 2019 का लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा, वे राज्यसभा सदस्य बने। मोदी सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे।
पासवान के नाम कई उपलब्धियां हैं। हाजीपुर में रेलवे का जोनल ऑफिस उन्हीं की देन है। अंबेडकर जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा पासवान की पहल पर ही हुई थी। राजनीति में बाबा साहब, जेपी, राजनारायण को अपना आदर्श मानने वाले पासवान ने राजनीति में कभी पीछे पलट कर नहीं देखा। वे मूल रूप से समाजवादी बैकग्राउंड के नेता थे।
The post केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर दिल्ली में उनके सरकारी घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी appeared first on News n Feeds.
]]>The post COVID-19 lockdown: 97 people died while travelling on Shramik Special trains, says Railway Minister Piyush Goyal appeared first on News n Feeds.
]]>In a written answer to a question posed by TMC MP Derek O’Brien on Friday, Railway Minister Piyush Goyal provided the statistics to the upper house of parliament.
“Based on the data provided by State Police, 97 persons have been reported dead till 09.09.2020 while travelling on board Shramik Special Trains during current Covid-19 situation/crisis,” the minister said.
Shramik Special trains began operation on May 1 to ferry migrant labourers back to their home states during the lockdown period.
In all, 4,621 Shramik Special trains were operated between May 1 and August 31, carrying 6,319,000 passengers to their home states, the ministry said.
“Policing on Railways being a state subject, prevention of crime, registration of cases, their investigation and maintenance of law & order in Railway premises as well as on running trains are the statutory responsibility of the state governments, which they discharge through Government Railway Police (GRP)/District Police,” Goyal said.
“Railway Protection Force (RPF) supplements the efforts of GRP/District Police to provide better protection and security of passenger area & passengers and for related matters,” Goyal said.
The post COVID-19 lockdown: 97 people died while travelling on Shramik Special trains, says Railway Minister Piyush Goyal appeared first on News n Feeds.
]]>