Home Bollywood Hindi निक जोनस ने प्रियंका और कटरीना के साथ होली खेली, भारत को...

निक जोनस ने प्रियंका और कटरीना के साथ होली खेली, भारत को बताया अपना दूसरा घर

115
0

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों मुंबई में हैं। शुक्रवार को ये कपल ईशा अंबानी द्वारा आयोजित होली पार्टी में शामिल हुआ, जिसका आयोजन पिरामल हाउस में किया गया। इस मौके पर निक ने पहली बार होली का त्योहार सेलिब्रेट किया। जिसके दो फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए। जिनमें वे पत्नी प्रियंका और कटरीना कैफ के साथ होली की मस्ती में डूबे नजर आ रहे हैं।

निक ने होली के फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी पहली होली (पांच दिन पहले) मेरे दूसरे घर भारत में इतने अच्छे लोगों के साथ सेलिब्रेट करके बहुत मजा आया।’ निक और प्रियंका दोनों ने सफेद रंगे के कपड़े पहनकर होली खेली। इस दौरान निक जहां कुर्ते-पजामा में दिखे तो वहीं प्रियंका ने सलवार सूट पहना।होली सेलिब्रेशन के फोटोज शेयर करने के बाद निक ने इसकेपहले प्रियंका के साथ लिए कुछ और फोटोज भी शेयर किए। जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘ये (प्रियंका) मुझे खूब हंसाती है।#होली’

ये स्टार्स भी पार्टी में नजर आए

ईशा अंबानी की इस होली पार्टी में उनकी मां नीता अंबानी, भाई आकाश अंबानी, भाभी श्लोका मेहता अंबानी तो पहुंचे ही साथ ही प्रियंका और कटरीना के अलावा राजकुमार राव, जैकलीन फर्नांडीस, विकी कौशल, सोनाली बेंद्रे, डायना पेंटी, अरमान जैन के अलावा कई अन्य सेलेब्स भी नजर आए।

##

Download Newsnfeeds App to read Latest Hindi News Today

पत्नी प्रियंका (बीच में) और कटरीना के साथ निक जोनस।
प्रियंका और निक जोनस।