Home Bollywood Hindi ‘ट्विलाइट’ सीरीज के रॉबर्ट पैटिंसन सबसे हैंडसम पुरुष, पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम...

‘ट्विलाइट’ सीरीज के रॉबर्ट पैटिंसन सबसे हैंडसम पुरुष, पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम सातवें नंबर पर रहे

156
0

हॉलीवुड डेस्क. वैज्ञानिक आधार पर ‘ट्वाईलाइट’ सीरीज के एक्टर रॉबर्ट पैटिंसन सबसे हैंडसम पुरुष बन गए हैं। गोल्डनरेशो ऑफ ब्यूटी फाई पर रॉबर्ट को 92.15 प्रतिशत मिले। रॉबर्ट के चेहरे को अन्य सेलेब्रिटीज से मिलाया गया था। दूसरे स्थान पर 91.64 प्रतिशत के साथ ‘सुपरमैन’हैनरी केविल हैं।

फेशियल कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. जूलियन डिसिल्वा ने हैंडसम लिस्ट को कंप्यूटर के जरिए तैयार किया। डॉ. डिसिल्वा ने बताया कि जब रॉबर्ट के चेहरे के सभी तत्वों को मिलाया गया तो वे स्पष्ट विजेता बने। उन्होंने बताया कि एक्टर मिलान के दौरान हर कैटेगरी में बाकी स्टार्स की तुलना में शीर्ष पांच में रहे। केवल होंठ के मामले में वे औसत के नीचे रहे।

क्या है गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फाई
डेलीमेल के अनुसार गोल्डन रेशो ऑफ ब्यूटी फाई का शुरुआत प्राचीन यूरोप से हुई। पुराने समय में आर्टिस्ट और आर्किटेक्ट जब कुछ निर्माण करते थे तो गोल्डन रेशो ईक्वेशन का इस्तेमाल करते थे। इस रेसो को किसी भी चीज पर लागाया जा सकता है। लियोनार्डो दा विंची ने भी इसका उपयोग किया था। इसके बाद से वैज्ञानिकों ने भी सुंदरता मापने के लिए इस गणित के फार्मूले को अपनाया।

ये रहे टॉप-10 हैंडसम पुरुष

नंबर नाम प्रतिशत
1 रॉबर्ट पैटिंसन 92.15%
2 हैनरी कैविल 91.64%
3 ब्रेडली कूपर 91.08%
4 ब्रैड पिट 90.51%
5 जॉर्ज क्लूनी 89.91%
6 ह्यू जैकमैन 89.64%
7 डेविड बेकहम 88.96%
8 इदरिस एल्बा 88.01%
9 केन्ये वेस्ट 87.94%
10 रेयान गोस्लिंग 87.48%

Download Newsnffeds App to read Latest Hindi News Today

रॉबर्ट पैटिंसन
हैनरी कैविल
ब्रेडली कूपर
ब्रैड पिट
जॉर्ज क्लूनी
ह्यू जैकमैन
डेविड बेकहम
इदरिस एल्बा
केन्ये वेस्ट
रेयान गोस्लिंग