\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nखेल डेस्क. <\/strong>स्पेन की ला लीगा क्लासिको लीग में रविवार रात रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से हरा दिया। रियल मैड्रिड के विनिसियस जूनियर ने 71वें और 92वें मिनट में मारियानो ने गोल किए। बार्सिलोना ने रियल पर कई हमले किए लेकिन वो गोल पोस्ट भेदने में कामयाब नहीं हुई। ब्राजील के विनिसियस ने स्पेन लीग फुटबॉल में सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। खास बात ये है कि विनिसियस ने लियोनल मैसी का रिकॉर्ड तोड़ा।
विनियसियस की उम्र 19 साल 233 दिन है, मैसी ने 10 साल 259 दिन की आयु में लीग फुटबॉल का पहला गोल किया था।<\/p>\n<\/p>\n2007 में मैसी ने बनाई थी हैट्रिक<\/strong>
विनिसियस भले ही मैसी का सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो गए हों लेकिन मैसी का कीर्तिमान अद्भुत माना जाता है। मैसी ने 2007 में 10 साल 259 दिन की आयु में लीग फुटबॉल का पहला गोल किया था। लेकिन, इससे भी खास बात ये है कि उस मैच में उन्होंने हैट्रिक भी दर्ज की थी। दूसरा गोल करने वाले मारियानो डियाज इंजरी टाइम के बाद मैदान में लौटे थे। उन्होंने जबरदस्त गोल किया। मारियानो स्पेनिश लीग में रियल मैड्रिड करने वाले डोमिनिक रिपब्लिक के पहले खिलाड़ी भी बन गए।