बॉलीवुड डेस्क. <\/strong>दिल्ली में हुई हिंसा को फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने देश और हिंदुओं के खिलाफ युद्ध बताया है। शुक्रवार सुबह एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, “यह दंगा नहीं है। यह हिंदुओं और भारत के खिलाफ सोचा समझा युद्ध है। इसकी योजना कई साल पहले बनाई गई थी, जिसके तहत 2020 में इसे अंजाम दिया गया। मैं सटीक तारीखों के साथ सालों से चेतावनी देता आ रहा हूं। यह अभी खत्म नहीं हुआ है, बल्कि अभी तो इसकी शुरुआत हुई है।” उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि कैसे एक घर की छत पर हिंदुओं पर हमले की तैयारी की गई थी।<\/p>\n