बॉलीवुड डेस्क.<\/strong> ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में पहुंची प्रियंका चोपड़ा की डीप लाइन ड्रेस का मजाक उड़ाने वाले वैंडल रॉड्रिक्स अब इस दुनिया में नहीं है। प्रियंका ने उन्हें ब्लैंडर्स प्राइड फैशन टूर के दौरान श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, वे भारतीय फैशन के अगुआ थे, उनकी कमी महसूस होगी। वैंडल का बीती 12 फरवरी को गोवा में निधन हो गया था।<\/p>\n<\/p>\n रैम्प वॉक के बाद प्रियंका ने कहा, भारतीय फैशन की इतनी बड़ी हस्तियों के बीच वैंडल को याद करने का यह सबसे अच्छा वक्त है। वो भारतीय फैशन के अगुआ थे, उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं, अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय के मुताबिक प्रियंका की मां मधु ने भी डिजाइनर की मौत पर दुख जताया था।<\/p>\n<\/p>\n