\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nखेल डेस्क. <\/strong>टीम इंडिया के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ओझा ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसका ऐलान किया। 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में ओझा ने आखिरी टेस्ट खेला था। यह सचिन तेंडुलकर का भी आखिरी टेस्ट मैच था। इस मैच में ओझा ने दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लिए थे। 33 साल के ओझा फिलहाल कमेंट्री और क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त हैं।
प्रज्ञान ने 2009 में टेस्ट डेब्यू किया। कुल 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 खेले। उन्हें भारत के सबसे बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर्स में से एक माना जाता है।<\/p>\n