\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nखेल डेस्क.<\/strong> इंग्लिश प्रीमियर लीग में बुधवार रात को मैनचेस्टर सिटी ने वेस्ट हैम को 2-0 से हरा दिया। यूरोपियन कंपटीशन से बाहर होने के बाद सिटी की ये पहली जीत है। क्लब को फाइनेंशियल फेयर प्ले (एफएफपी) नियम के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। उस पर यूरोपियन चैम्पियंस लीग और यूरोपा लीग में खेलने पर 2 साल का प्रतिबंध और 232 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। एफएफपी नियम का उद्देश्य सभी क्लब मालिकों को स्पॉन्सरशिप डील के जरिए असीमित धन कमाने से रोकना है।<\/p>\n<\/p>\nवेस्ट हैम के खिलाफ सिटी के लिए पहला गोल रोड्रि ने 30वें मिनट में किया। हाफटाइम तक सिटी की टीम 1-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद सिटी के स्टार खिलाड़ी डी ब्रुईन ने 62वें मिनट में गोल किया। डी ब्रुईन का इस सीजन में यह 8वां गोल है। उन्होंने टीम के लिए 16 गोल असिस्ट भी किए।<\/p>\n<\/p>\n