\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nखेल डेस्क. <\/strong>यूईएफए चैम्पियंस लीग में मंगलवार रात को प्री-क्वार्टरफाइनल के पहले लेग में एटलेटिको मैड्रिड ने डिफेंडिंग चैम्पियन लिवरपूल को 1-0 से हरा दिया। वहीं, दूसरी ओर जर्मनी के क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड ने फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मन (पीएसजी) को 2-1 से शिकस्त दी। डॉर्टमंड के लिए मैच में दोनों गोल 19 साल के एर्लिंग हालंद ने किए। हालंद चैम्पियंस लीग के शुरुआती 7 मैच में 10 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए। वे किसी भी अन्य खिलाड़ी से चार मैच कम में ही इस आंकड़े तक पहुंच गए।<\/p>\n<\/p>\nपहली बार इस लीग में खेल रहे हालंद के अब तक 10 गोल हो चुके हैं। वे अपने पहले सीजन में 10 गोल करने वाले 5वें फुटबॉलर हैं। पिछली बार 2017-18 में सेनेगल के सादियो माने और ब्राजील के रॉबर्टो फर्मिनो ने 10-10 गोल किए थे। हालंद एक चैम्पियंस लीग सीजन में 10 गोल करने वाले 20 से कम उम्र के पहले खिलाड़ी हैं।<\/p>\n<\/p>\n