\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nखेल डेस्क.<\/strong>सचिन तेंदुलकर को 2011 वर्ल्ड कप विनिंग मोमेंट के लिए मंगलवार को लॉरेस स्पोर्टिंग मोमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया। सचिन के इस लम्हेको ‘कैरीड ऑन द शोल्डर्स ऑफ ए नेशन’ शीर्षक दिया गया है। साथ ही अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी और फॉर्मूला वन ड्राइवर लुइस हैमिल्टन को संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर चुना गया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर वर्ल्ड कप जीता था।<\/p>\n<\/p>\nश्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबला 6 विकेट से जीतने के बाद खिलाड़ियों ने सचिन को कंधे पर उठाकर मैदान का ‘लैप ऑफ ऑनर’ लगाया था। वह सचिन का छठा वर्ल्ड कप था। उससे पहले वे 2003 में फाइनल खेले थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।<\/p>\n<\/p>\n