खेल डेस्क.<\/strong>भारत ने पांच टी-20 की सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड को 166 रन का लक्ष्य दिया। वेलिंगटन में शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 165 रन बनाए। मनीष पांडेय ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। उन्होंने 2 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का तीसरा अर्धशतक है। लोकेश राहुल ने 39 और शार्दुल ठाकुर ने 20 रनों का योगदान दिया। फिलहाल, न्यूजीलैंड के ओपनर कॉलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल क्रीज पर हैं।<\/p>\n<\/p>\nकप्तान विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। बेनेट की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। श्रेयस अय्यर एक रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 3 और हामिश बेनेट ने 2 विकेट अपने नाम किए।<\/p>\n<\/p>\n
सैमसन फिर से फ्लॉप हुए<\/strong><\/p>\nइससे पहले संजू सैमसन 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्कॉट कुगलिन की गेंद पर सेंटनर ने उनका कैच लिया। उन्होंने एक छक्का लगाया। सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ 10 जनवरी को मौका दिया गया था। तब वे 6 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।शिवम दुबे (12) को ईश सोढ़ी ने टॉम ब्रूस के हाथों कैच कराया। वॉशिंगटन सुंदर (0) को सेंटनर ने बोल्ड किया।<\/p>\n<\/p>\n