खेल डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच<\/strong>पांच टी-20 की सीरीज के पहला मैचऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है।टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने भारत को 204 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय ओपनर लोकेश राहुल और विराट कोहली क्रीज पर हैं। रोहित शर्मा 7 रन बनाकर आउट हो गए। मिशेलसेंटनर की गेंद पर रॉस टेलर ने उनका कैच लिया।<\/p>\n<\/p>\nन्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। उसके लिए कॉलिन मुनरो ने 59, रॉस टेलर ने नाबाद 54 और केन विलियम्सन ने 51 रन की पारी खेली। टेलर ने 6 साल बाद टी-20 में अर्धशतक लगाया। उन्होंने पिछला अर्धशतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 में लगाया था। तब 62 रन की पारी खेली।<\/p>\n<\/p>\n
विलियम्सन और टेलर के बीच61 रन की साझेदारी<\/strong><\/p>\nटेलर ने विलियम्सन के साथचौथे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।विलियम्सन ने 26 गेंद की पारी में चार चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, टेलर ने 27 गेंद की पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।<\/p>\n<\/p>\n
मुनरो ने 42 गेंद की पारी में6 चौके और 2 छक्के लगाए<\/strong><\/p>\nमुनरो ने करियर का 10वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 42 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। शार्दुल की गेंद पर चहल ने मुनरो का कैच लिया। कॉलिन डी ग्रैंडहोम खाता खोले बगैर आउट हुए। जडेजा ने शिवम दुबे के हाथों कैच कराया।टिम शिफर्ट (1) को बुमराह ने श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया।<\/p>\n<\/p>\n
गुप्टिल और मुनरो ने अर्धशतकीय साझेदारी की<\/strong><\/p>\nइससे पहले गुप्टिल ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने मुनरो के साथ 7.5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की।शिवम दुबे की गेंद पर रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। मुनरो ने चौथे ओवर में शार्दुल ठाकुर की छह गेंदों पर 18 रन बनाए।<\/p>\n<\/p>\n
पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया<\/strong><\/p>\nभारतीय प्लेइंग इलेवन मेंऋषभ पंत, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन कोशामिल नहीं किया गया। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज में चोटिल हुए थे। उनकी जगह लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। इस मैच में भी वे ही कीपिंग करेंगे। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने डेब्यू किया। वे 10 साल पहले करियर का पहलावनडे और टेस्ट खेले थे।<\/p>\n<\/p>\n