हाल ही में एक इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने दावा करते हुए कहा था कि पिछले साल यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत सिंह राजपूत तीन दिनों तक पेरिस की होटल से बाहर नहीं निकले थे। फिर सुशांत का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे पेरिस के डिज्नीलैंड में एन्जॉय करते दिखे थे। इसके बाद से ही रिया के उस दावे पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने रिया का बचाव करते हुए उनकी बात को सही बताया है।<\/p>\n
क्विंट वेबसाइट से बातचीत के दौरान जब मानशिंदे से रिया के दावे और सुशांत के उस वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रिया ने ये कभी नहीं कहा कि वो होटल से बिल्कुल भी बाहर नहीं निकले थे। बल्कि उन्होंने ये कहा था कि ‘सुशांत शुरुआती तीन दिन और रात तक होटल से बाहर नहीं निकले थे। वे तीन दिन बाद वो निकले थे और वो वीडियो तब का ही है।<\/p>\n
वकील बोले- रिया ने गलत नहीं कहा था<\/strong><\/p>\n मानशिंदे ने कहा, ‘रिया ने जो कुछ भी कहा था वो बिल्कुल सही था। सुशांत और रिया 5 से 6 दिनों के लिए पेरिस में थे और उन्होंने पूरा एक दिन डिज्नीलैंड में बिताया था। तो इसमें क्या गलत है। इसमें उनके बयान को इतना क्यों तूल दिया जा रहा है। रिया ने ये भी बताया कि सुशांत बायपोलर थे, और कोई भी मेडिकल एक्सपर्ट बता देगा कि ऐसे लोगों को मूड स्विंग बहुत ज्यादा होता है।’<\/p>\n