कोरोनावायरस महामारी के चलते मार्च में जब लॉकडाउन घोषित हुआ तो काजोल सिंगापुर जाकर अपनी बेटी न्यासा को भारत ले आई थीं। अब जबकि वहां स्कूल कॉलेज फिर से ओपन हो रहे हैं तो काजोल बेटी को लेकर सिंगापुर रवाना हो गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अभी कुछ महीने न्यासा के साथ वहीं रहेंगी। ताकि वे अपनी पढ़ाई कर सकें और महामारी के बीच अकेली न रहें। <\/p>\n
बेटी की पढ़ाई का नुकसान नहीं चाहते थे अजय-काजोल<\/strong><\/p>\n मुंबई मिरर ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, “न्यासा सिंगापुर के ‘यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया’ में पढ़ाई कर रही है। अजय देवगन और काजोल नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की पढ़ाई का नुकसान हो। वहीं, महामारी के इस दौर में वे न्यासा को विदेश अकेले भी नहीं भेजना चाहते थे। इसलिए काजोल ने उनके साथ जाने का फैसला लिया। वे अगले कुछ महीने वहीं रहेंगी। अजय और काजोल ने 2018 में वहां एक अपार्टमेंट खरीदा था, ताकि उनकी बेटी वहां आराम से साथ रह सके।” इसी रिपोर्ट के मुताबिक, अजय मुंबई में ही बेटे के साथ रह रहे हैं। <\/p>\n 17 साल की हैं न्यासा<\/strong><\/p>\n 20 अप्रैल 2003 को जन्मी न्यासा 17 साल की हो चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। न्यासा अपने पिता के काफी करीब हैं। एक इंटरव्यू में अजय ने बताया था, “न्यासा बहुत समझदार हैं। वो बहुत ज्यादा सोचती है और चीजों को एनालाइज करती है।” यही नहीं इस इंटरव्यू में अजय ने कहा था कि उनके बच्चे उनके लिए स्ट्रेसबस्टर हैं।<\/p>\n मां काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बॉन्डिंग है। न्यासा की मानें तो वे फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं। उनका सपना है वर्ल्ड फेमस शेफ बनने का है। काजोल भी ये बात कह चुकी हैं कि उनकी बेटी को कुंकिग बहुत पसंद है। न्यासा पढ़ाई में होशियार होने के साथ-साथ अच्छी स्विमर भी हैं।<\/p>\n अजय दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे<\/strong><\/p>\n अजय देवगन होम प्रोडक्शन की दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्मों ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ और ‘मैदान’ का पोस्ट प्रोडक्शन भी देख रहे हैं। उनकी जो फिल्में फिलहाल फ्लोर पर आनी हैं, उनमें साउथ इंडियन फिल्म ‘कैथी’ की रीमेक, ‘गोलमाल-5’ और ‘चाणक्य’ शामिल हैं। उन्हें रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा ‘सूर्यवंशी’ में कैमियो करते भी देखा जाएगा। <\/p>\n Download Newsnfeeds App to read Latest Hindi News Today<\/a><\/p>\n