रूस के डेगेस्टन में एक महिला के मुंह से डॉक्टरों ने चार फीट लंबा सांप निकाला। महिला सोमवार को पेट में दर्द होने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंची थी। डॉक्टरों को शुरुआत में इस बात का पता ही नहीं चल सका कि महिला को क्या हुआ है। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उसके पेट में कोई बाहरी चीज है। इसके बाद महिला को बेहोश कर डॉक्टर्स ने मुंह में ट्यूब डालकर उस बाहरी चीज को निकालना शुरू किया। बाहर निकालने पर यह पता चला कि यह सांप था।<\/p>\n
महिला के मुंह से सांप निकालने की पूरी प्रोसेस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर्स महिला की मुंह से सांप निकालते नजर आ रहे हैं। सांप के पेट से बाहर आते ही इलाज में जुटी एक महिला डॉक्टर घबराकर पीछे हट जाती है। इसके बाद सांप को एक मेडिकल बकेट में डाल देती हैं।<\/p>\n
\nMedics pull out 4 feet Snake from a woman’s throat after the animal crawled into her mouth while she slept.<\/p>\n
The incident happened in Russia.#LayconNeedsYou<\/a> II #BiggieForgiveErica<\/a> II Adele II #BBTolanibaj<\/a> pic.twitter.com\/kN5bisWrcA<\/a><\/p>\n
— BBNaija and other updates (@ngoziclara) August 31, 2020<\/a><\/p><\/blockquote>\n