\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने 2020 टूर्नामेंट के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह टीम इस बार 5वीं बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कोरोना के कारण इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में होने वाला है।<\/p>\n
आईपीएल के लिए यूएई पहुंचकर क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुकी मुंबई इंडियंस ने नया वीडियो शेयर किया। इसके जरिए उसने टीम की नई जर्सी लॉन्च की। कैप्शन में लिखा- ‘‘ब्लू और गोल्ड कलर के साथ आला रे। इंतजार खत्म हुआ। नई आधिकारिक जर्सी में हमारी पलटन ड्रीम-11 आईपीएल के लिए तैयार।’’<\/p>\n