एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के नायब सूबेदार शहीद हो गए। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा में एलओसी पर सीजफायर वॉयलेशन किया। भारतीय सेना के पीआरओ (डिफेंस) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।<\/p>\n
राजौरी सेक्टर में एलओसी पर पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। जवान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था।<\/p>\n
इस साल 27 सौ से ज्यादा बार सीजफायर वॉयलेशन<\/strong> पिछले 2 हफ्तों में कब कितने आतंकी ढेर<\/strong><\/p>\n आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें <\/a> <\/p>\n
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 27 सौ से ज्यादा बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।<\/p>\n\n