\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nटीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अगले साल जनवरी में पहली बार पिता बनने वाले हैं। उन्होंने दो दिन पहले ही दुनिया से यह गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद से कपल को सेलिब्रिटीज के साथ ही फैंस बधाई दे रहे हैं। इस बीच, दोनों का यूएई से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मां-बाप बनने की खुशी का जश्न मना रहे हैं।<\/p>\n
अनुष्का शर्मा फैन क्लब नाम के ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इसमें विराट और अनुष्का आरसीबी टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। केक काटने के बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते भी दिखे। वीडियो में युजवेंद्र चहल, उमेश यादव के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।<\/p>\n