पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते करण जौहर इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय बच्चों के साथ ही बिता रहे हैं। इस दौरान करण लगातार अपने बच्चों की मजेदार वीडियो शेयर कर रहे हैं जिनमें यश और रूही उनका अलग- अलग तरह से मजार उड़ा रहे हैं। अब करण ने एक और वीडियो शेयर की है जिसमें उनके बच्चे करण को खराब डांसर बता रहे हैं।<\/p>\n
करण ने हाल ही में करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यश और रूही का डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है। करण वीडियो में खुशी से डांस करते हुए कह रहे हैं, ‘वॉव हम डांस कर रहे हैं’। तभी उनकी बेटी उनका मजाक उड़ाते हुए कहती हैं, ‘आप डांस नहीं कर रहो हो। आप एक खराब डांसर हो’। आगे करण बेटे यश से पूछते हैं कि क्या वाकई वो खराब डांसर हैं। इसपर यश भी रूही की बात पर अपनी सहमति दिखाते हैं।<\/p>\n