दिल्ली.<\/strong> निजामुद्दीन की मरकज बिल्डिंग कोरोनावायरस का केंद्र बन गई है।यहां से बुधवार सुबह तक सभी 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सुबहपरिसर को सैनिटाइज किया गया।यहां से निकले लोगों की तलाश में 22से ज्यादा राज्यों में अभियान छेड़ा गया है। इनमें से कई लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि मरकज से गए गए लोगों में से अब तक180कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमेंतमिलनाडु में77,आंध्र प्रदेश 43,दिल्ली में 24,तेलंगाना में 21, अंडमान-निकोबार में 9,असम में 5 और कश्मीर में एक कोरोना संक्रमित शामिल है।आशंका जताई जा रही है कि ये मामले और बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि तब्लीगी जमात की वजह से देश में संक्रमण के मामले बढ़े।<\/p>\n स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कितब्लीगी जमात के लोगों के देशभर के अलग-अलग हिस्सों में जाने की वजह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।पिछले 24 घंटे मतें 386 मामले सामने आए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तब्लीगी जमात ने तालिबानी अपराध किया है। इसे प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के लिए माफ नहीं किया जा सकता। जमात ने कई लोगों की जान खतरे में डाली है। ऐसे संगठनों और लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हो सकता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया हो और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।<\/p>\n उन यात्रियों की तलाश में जुटा रेलवे जो जमातियों के संपर्क में आए होंगे <\/strong> 22राज्यों में संक्रमण का खतरा बढ़ा<\/strong> डिप्टी सीएम सिसोदिया ने बताया- 36घंटे चला अभियान<\/strong><\/p>\n निज़ामुद्दीन के आलमी मरकज़ में 36 घंटे का सघन अभियान चलाकर सुबह चार बजे पूरी बिल्डिंग को ख़ाली करा लिया गया है. इस इमारत में कुल 2361 लोग निकले. इसमें से 617 को hospitals में और बाक़ी को quarantine में भर्ती कराया गया है. 1\/2<\/p>\n — Manish Sisodia (@msisodia) April 1, 2020<\/a><\/p><\/blockquote>\n
रेलवे उन पांच ट्रेनों के यात्रियों का पता लगाने में जुट गया है, जिनमें जमातियों ने दिल्ली से अपने-अपने गृह राज्यों का सफर किया था। ये सभी ट्रेनें 13 से 19 मार्च के बीच दिल्ली से रवाना हुईं थीं। इनमें आंध्र प्रदेश को जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस, चेन्नई तक जाने वाली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस और तमिलनाडु एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा, नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस और एपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी हैं।चिंता है कि इन ट्रेनों में हजारों यात्री इन जमातियों के संपर्क में आए होंगे। रेलवे इन ट्रेनों के यात्रियों की लिस्ट बनाने में जुटी है।<\/p>\n
मरकज में 1 से 15 मार्च के बीच हुए कार्यक्रम में देश-विदेश के 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। लेकिन, इसके बाद भी करीब 2000 से ज्यादा लोग यहां रुके रहे, जबकि ज्यादातरलॉकडाउन से पहले अपने घरों को लौट गए। यहां से संक्रमण का कनेक्शन दिल्ली समेत 22राज्यों से जुड़ रहा है। इनमें तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, कर्नाटक, अंडमान निकोबार, आंध्रप्रदेश, श्रीनगर, दिल्ली, ओडिशा, प.बंगाल, हिमाचल, राजस्थान, गुजरात, मेघालय, मणिपुर,बिहार, केरलऔर छत्तीसगढ़ शामिल है।<\/p>\n\n