\n\t\t\t\t<\/a><\/p>\nखेल डेस्क.<\/strong> भारत समेत आज दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की महामारी से जूझ रहे हैं। देश में इस संकट के समय में बीसीसीआई, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर और अजिंक्य रहाणे समेत कई खिलाड़ी आगे आए हैं। जबकि विराट कोहली सिर्फ संदेश ही देते रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने भी एक लाख रुपए ही दान दिया था, जिसे बाद में उनकी पत्नी ने अफवाह बताया। कोहली और धोनी की जमकर आलोचना हो रही थी। इसके जवाब में कोहली ने ट्वीट किया कि वे और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सहायता कोष में लगातार मदद कर रहे हैं। हांलाकि, उन्होंने कितनी राशि दान दी है, इसका खुलासा नहीं किया।<\/p>\nकोहली ने ट्वीट किया, ‘‘अनुष्का और मैं प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में लगातार मदद कर रहे हैं। देश में जो संकट का समय चल रहा है, उसे देखकर हमारा दिल दुख रहा है। उम्मीद है कोरोनावायरस से लड़ाई में हमारी मदद कारगर साबित होगी और लोगों को दुख दूर होगा।’’<\/p>\n