बॉलीवुड डेस्क.<\/strong>पूरे देश में हुई लॉकडाउन की घोषणा के बाद से सभी सेलेब्स अपने घरों पर ही हैं। ऐसे में सभी स्टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर ही अपने फैंस को एंटरटेन कर रहेहैं। कुछ ही दिनों पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने वालीं करीना कपूर खान भी अपनी हर अपडेट सोशल मीडिया के सहारे शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने अकाउंट से तैमूर की बनाई हुई एक पेंटिग शेयर की है।<\/p>\n करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तैमूर की बनाई हुई ट्रिपल स्कूप आइसक्रीम की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ करीना ने लिखा, ‘दुनिया तुम्हारी आइसक्रीम है मेरे प्यार। घर का पिकासो। क्वारन-टिम-डायरी’। करीना कपूर अपनी पोस्ट से ही नहीं बल्कि अपने मजेदार कैप्शन से भी फैंस का दिल जीत रही हैं।<\/p>\n