बॉलीवुड डेस्क (अमित कर्ण). <\/strong>कोरोनावायरस के चलते देश में 21 देश का लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में अभिनेता अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिड्स और 7 महीने के बेटे के साथ मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर करजत में फंसे हुए हैं। वे वहां 2 फरवरी से अपनी फिल्म ‘भीमा कोरेगांव’ की शूटिंग कर रहे थे। उनकी गर्लफ्रेंड और बेटा भी उनके साथ वहां गए थे। मंगलवार रात 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया, जो रात 12 बजे से ही लागू हो गया। अर्जुन और उनके परिवार के पास करजत से मुंबई पहुंचने के लिए चार घंटे का समय था। लेकिन वे वहां से नहीं निकल पाए।<\/p>\n 9 दिन के शूट के चक्कर में फंस गए अर्जुन<\/strong><\/p>\n अर्जुन के दोस्त राहुल मित्रा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में उनके करजत में फंसे होने की पुष्टि की। राहुल के मुताबिक, उनकी अर्जुन से हर दिन दो बार वीडियो कॉल पर बात हो रही है। उन्होंने बताया कि अर्जुन की 9 दिन की शूटिंग बची थी और वे इसे पूरी करके ही मुंबई लौटना चाहते थे।<\/p>\n