बॉलीवुड डेस्क. <\/strong>बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान इन दिनों घर में ही अपना सारा समय बिता रहे हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान और उनके भांजे आहिल की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें वो फार्म हाउस में समय बिताते दिख रहे थे। अब सलमान की दूसरी वीडियो सामने आई है जिसमें वो अपनी दोस्त जैकलीन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। सेल्फ क्वारैंटाइन के समय दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी हैरान हैं।<\/p>\n सलमान खान के एक फैन पेज ने हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें एक्ट्रेस जैकलीन और सलमान किसी शख्स से फेसटाइम करते दिख रहे हैं। वो शख्स कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर सिंगर और रैपर बादशाह हैं। हालांकि बादशाह का चेहरा वीडियो में सामने नहीं आया है।<\/p>\n