बॉलीवुड डेस्क. <\/strong>बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया है। वे 88 साल की थीं। बुधवार शाम उन्होंने मुंबई स्थित घर में ही अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो निम्मी लंबे समय से बीमार थीं। एक्ट्रेस के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शोक जताया है। ऋषि कपूर ने उन्हें याद करते हुए लिखा है, “भगवान आत्मा को शांति दे। शुक्रिया निम्मी आंटी ‘बॉबी’ के प्रीमियर पर शुभकामनाएं और प्यार देने के लिए। आप आरके (राज कपूर) परिवार का हिस्सा रही हैं। ‘बरसात’ आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करे। आमीन।”<\/p>\n