नई दिल्ली\/वॉशिंगटन.<\/strong> शुक्रवार को जब भारतीय शेयर बाजार खुलेगा, तो इसकी शुरुआत खराब होने के आसार हैं। इसकी वजह है अमेरिकी शेयर मार्केट डाउ जोंस में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ओपनिंग के वक्त रिकॉर्ड गिरावट दर्ज होना। डाउ जोंस गुरुवार सुबह यानी भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8 बजे ओपनिंग के साथ ही 1943 प्वाइंट तक फिसल गया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी बाजार में इस गिरावट का असर भारतीय शेयर मार्केट पर पड़ना तय है। एक दिन पहले यानी भारतीय समयानुसार बुधवार रात को जब डाउ जोंस में 1464 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी, तब अगले दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स में 2919 अंकों की गिरावट देखी गई। इससे आशंका जताई जा रही है कि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट रहेगी। वैसे भी हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग-डे पर शेयर बाजार में उथलपुथल ही देखी जाती रही है।<\/p>\n<\/p>\n डाउ जोंस में गिरावट को देखते हुए लोअर सर्किट ब्रेकर लागू किया गया, इसके चलते ट्रेडिंग 15 मिनट तक रोकनी पड़ी।शेयर बाजार में अगर 10% या उससे ज्यादा की गिरावट दर्ज की जाती है, तो लोअर सर्किट लग जाता है और शेयर ट्रेडिंग रोक दी जाती है।<\/p>\n<\/p>\n भारतीय बाजार भी बीयरिश मार्केट की ओर<\/strong><\/p>\n अमेरिकी बाजार बीयर मार्केट की ओर बढ़ रहा है। रुझान देखें तो भारतीय बाजार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। बीयर मार्केट ऐसी स्थिति होती है जब इंडेक्स या निवेश की वैल्यू हाल के उच्च स्तर से 20% या उससे नीचे गिर जाती है। इस साल की बात करें तो सेंसेक्स 2020 अब तक 19.60% गिर चुका है। 1 जनवरी को बाजार 41306 अंकों पर खुला था। 12 मार्च को बाजार 32,778.14 अंकों पर बंद हुआ।<\/p>\n<\/p>\n बीयर मार्केट के चार चरण<\/strong><\/p>\n<\/p>\n भारतीय बाजार गिरने की 3 बड़ी वजह<\/strong><\/p>\n<\/p>\n आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें <\/a> <\/p>\n\n
\n