टीवी डेस्क.<\/strong> ‘बिग बॉस 8’ के फाइनलिस्ट रहे आरजे प्रीतम प्यारे (प्रीतम सिंह) ने ट्विटर पर एक दर्दनाक घटना के बारे में बताया है, जो रविवार तड़के चार बजे हुई। उन्होंने कुछ डिस्टर्बिंग फोटो शेयर की हैं, जिसमें एक लड़के की पीठ, सिर, हाथ और माथे पर चोटों के गंभीर निशान दिखाई दे रहे हैं। प्रीतम के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस लड़के और एक लड़की को उन्होंने कुछ गुंडों से छुड़ाने में मदद की, जो दोनों को बुरी तरह पीट रहे थे। घटना में उन्हें भी चोटें आई हैं।<\/p>\n