टीवी डेस्क. <\/strong> कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में हिंदी को मुंबई की आम भाषा बताए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से शो के मेकर्स को खुलेआम धमकी दी गई, जिसके बाद प्रोड्यूसर असित मोदी ने ट्विटर पर सफाई दी है। असित ने लिखा है, ” मुंबई महाराष्ट्र में है और हमारे महाराष्ट्र की राज्यभाषा मराठी ही है। इसमें कोई डाउट नहीं है। मैं भारतीय हूं। महाराष्ट्रियन हूं और गुजराती भी हूं। सारी भारतीय भाषाओं का सम्मान करता हूं। जय हिन्द।”<\/p>\n