बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले देखते हुए बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद के लिए अपने हाथ बढ़ाए हैं। हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी ने लोगों से ऐसे लोगों की मदद करने की अपील की है जो इस मुश्किल समय में राशन और जरुरी सामान के भी मोहताज हो गए हैं। सुनील शेट्टी ने अपनी एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए ‘सेव द चिल्ड्रन इन इंडिया’ को डोनेशन देने की गुजारिश की है।
हाल ही मेंसुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक वीडियो मैसेज शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हममें से कई लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था कि ये दिन देखना पड़ेगा। ये हम सब पर काफी गहरा असर छोड़ रहा है और कुछ लोगों के लिए ये उससे भी ज्यादा है। जो लोग बस्ती में 10 फीट के घरों में रहते हैं उन बस्ती वालों के लिए सोशल डिस्टेंस काफी लग्जरी है। सेनिटाइजर उनकी पहुंच से काफी दूर है और खाना मिलना भी दिन पर दिन मुश्किल हो रहा है। ये समय है उनके साथ खड़े रहने का और उन्हें बताने का कि हम सब साथ हैं’।
आगे मदद मांगते हुए सुनील ने कहा, ‘हमें कई परिवारों का सपोर्ट करने के लिए मदद दें। सेव द चिल्ड्रन इन इंडिया में हम मिलने वाला हर डोनेशन लोगों की मदद के लिए ही इस्तेमाल करेंगे। इससे पहले भी सुनील कई बार मुश्किल समय में लोगों की मदद करने के लिए अपना योगदान देते आए हैं। फिलहाल सुनील शेट्टी कई दिनों से अपने घर पर क्वारैंटाइन होकर समय बिता रहे हैं। उन्होंने अपने अकाउंट से बाल बनवाते हुए भी वीडियो शेयर की है’।