बॉलीवुड डेस्क. कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए हाल ही में पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। इस वजह से सभी सेलेब्स अपने घरों पर ही सारा समय गुजार रहे हैं। बाहर ना निकल पाने के चलते अनुष्का शर्मा इन दिनों पति के लिए एक हेयर स्टाइलिस्ट बन चुकी हैं। अनुष्का ने जरुरत पड़ने पर अपना छुपा हुआ टैलेंट दिखाते हुए पति के बखूबी बाल काटे हैं।
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो पति विराट कोहली के बालों पर कैची चलाती दिख रही हैं। अनुष्का ने वीडियो में काफी प्रोफेशनल तरीके से बाल काटे हैं मगर लगता है विराट को उनका नया हेयर स्टाइल पसंद नहीं आया है। हालांकि विराट इस लुक में भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
अनुष्का की पोस्ट पर उनके इंडस्ट्री के दोस्तों को भी खूब पसंद आ रही है। वानी कपूर और दिया मिर्जा समेत कई लोग उन्हें अपना रिएक्शन दे रहे हैं। लॉकडाउन होने के बाद से ही अनुष्का और विराट लगातार फैंस को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। हाल ही में दोनों ने एक वीडियो के जरिए फैंस से घर पर रहने की अपील की थी।
##