Home Hindi 195 देशों में संक्रमण और 24,087 मौतें: अमेरिका में चीन से ज्यादा...

195 देशों में संक्रमण और 24,087 मौतें: अमेरिका में चीन से ज्यादा 1177 लोगों ने जान गंवाई, जंगी जहाज रूजवेल्ट पर 25 नौसैनिक संक्रमित

105
0

वॉशिंगटन. दुनिया के सभी195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। 5 लाख 32हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक दिन में 150 जानें गईं और करीब 14 हजार नए केस सामने आए हैं। अब तक यहां 1,177 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या 82,179 हो गई है। यह आंकड़ा चीन से भी ज्यादा है। चीन में 81,285 संक्रमित हैं। अमेरिका में न्यूयॉर्क कोरोनावायरस का एपिसेंटर है। न्यूयॉर्क में अबतक 281 लोगों की मौत हो चुकी है और 21,873 संक्रमित हैं।अमेरिकी जंगी जहाज थियोडोर रूजवेल्ट पर शुक्रवार को 25 नौसैनिक संक्रमित पाए गए। दो दिनपहले भी इस पोत पर तीन पॉजिटिव मामले सामने आए थे। अमेरिका के नौसेना मंत्री थॉमस मोडली ने कहा कि पोत पर और भी मामले हो सकते हैं। अब इस पर मौजूद सभी 5000 नौसैनिकों की जांच कराई जाएगी।हालांकि उन्होंने संक्रमितों की संख्या नहीं बताई। पोत पर संक्रमण के बावजूद चीफ ऑफ नेवल ऑपरेशन्स माइक गिल्ड ने कहा है कि हमारा रुख आक्रामक रहेगा। हम क्षेत्र में किसी भी संकट से निपटने के लिए जवाबी कार्रवाई करने में सक्षम हैं।

कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हुए हैं। यहां के श्रम विभाग के मुताबिक, 33 लाख लोगों ने बेरोजगार के तौर पर खुद का रजिस्ट्रेशन करवाया है। अमेरिकी इतिहास में बेरोजगारी दर का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

अमेरिका के सैंटा मोनिका स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में ब्लड डोनेट करती एक महिला।

इटली में पिछले 1 महीने 6 दिन में 8,215 मौतें

इटली में अब तक कोरोना के 80,589 मामले सामने आ चुके हैं और 8,215 लोगों की जान गई है। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक अगोस्टिनो मिओजो ने पिछले 48 घंटे में देश में 4,492 नए मामलों की पुष्टि की है। इनमें से 33,648 आइसोलेशन में हैं और 3,612 को आईसीयू में रखा गया है। वहीं, 24,753 संक्रमितों को अस्पताल के साधारण वार्ड में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अब तक 10,361 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। इटली में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 21 फरवरी को सामने आया था।

इटली के सेरियात स्थितएक चर्च मेंताबूत रखतेस्वास्थ्यकर्मी। यहां 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

तुर्की में 75 लोगों की मौत
तुर्की में गुरुवार को 16 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक कुल 75 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमण के मामले 3,629 हो चुके हैं और 26 संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहरेतिनकोजा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में 7,286 लोगों की जांच की गई है। उन्होंने कहा किदेश में कॉम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोग एक दूसरे को न छूएं, विदेश यात्रा से बचें और अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

तुर्की के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कॉम्युनिटी आउटब्रेक का खतरा बढ़ गया है।

चीन ने दूसरे देशों के लिए अपनी सीमाएं बंद की
चीन की सरकार ने शनिवार (28 मार्च) से दूसरे देशों के लिए अपनी सीमा बंद कर दी। कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। माना जाता है कि पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से ही वायरस फैला था। यह स्पष्ट नहीं है कि सीमा कब तक बंद रहेगी। यहां अब तक 3,287 मौतें हो चुकी है। वहीं, 81, 285 लोग संक्रमित है।

न्यूजीलैंड में 24 घंटे में 76 नए मामले सामने आए

न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटे मेंकोविड-19 के76 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ हीदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 368 हो गई है। स्वास्थ्य निदेशक एश्लेब्लूमफील्ड ने बताया किअब तक देश में 12,000 लोगों की जांच हो चुकी है। 37 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं और 8 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। जांच के लिए नई सुविधाएं तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में कॉम्युनिटी आउटब्रेक के सबूत भी मिले हैं।शुक्रवार को न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय लॉकडाउन का दूसरा दिन है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


अमेरिकी जंगी जहाज रूजवेल्ट पर मौजूद सभी 5000 मरीजों की जांच कराई जाएगी।


यह तस्वीर न्यूयॉर्क की है। शहर में अब तक 280 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।