Home Hindi भावना ने ओलिंपिक कोटा पक्का किया, 20 किलोमीटर पैदल रेस में अपना...

भावना ने ओलिंपिक कोटा पक्का किया, 20 किलोमीटर पैदल रेस में अपना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा

111
0

खेल डेस्क. भारतीय एथलीट भावना जाट ने 20 किलोमीटर पैदल रेस वर्ग में अपना ओलिंपिक कोटा पक्का कर लिया है। उन्होंने यह उपलब्धि शनिवार को नेशनल चैम्पियनशिप में हासिल की। राजस्थान की भावना ने यह रेस 1 घंटा 29 मिनट और 54 सेकंड में पूरी की। जबकि ओलिंपिक क्वालिफाई के लिए 1 घंटा और 31 मिनट का समय निर्धारित था। भावना ने अपना ही 1 घंटा 38 मिनट 30 सेंकड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एक अन्य धावक प्रियंका गोस्वामी ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने से चूक गईं। दूसरे नंबर पर रहीं प्रियंका ने यह रेस 1 घंटा 31 मिनट और 36 सेंकड में पूरी की। ओलिंपिक इसी साल जापान की राजधानी टोक्यो में 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


भावना जाट ने अपना ही 1 घंटा 38 मिनट और 30 सेंकड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।