इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच साउथैंप्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान पहली पारी में 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 583 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस लिहाज से टीम ने पहली पारी में 310 रन की बढ़त बना ली है।
पाकिस्तान के लिए कप्तान अजहर अली ने 141 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनके करियर का 17वां शतक है। साथ ही अजहर 6 हजार टेस्ट रन बनाने वाले 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज भी बन गए हैं। इनके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने 29वीं बार एक टेस्ट पारी में 5 विकेट लिए।
तीसरे दिन पाकिस्तान ने 7 विकेट गंवाए
पाकिस्तान ने तीसरे दिन 3 विकेट पर 24 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। एंडरसन ने दिन के अपने दूसरे ओवर में ही चौथा विकेट हासिल किया और असद शफीक को विकेट के पीछे कैच करा दिया। इसके बाद फवाद आलम को ऑफ स्पिनर वीज ने विकेट के पीछे कैच कराया।
##
अजहर 6 हजार रन बनाने वाले पांचवें पाकिस्तानी
अजहर अली ने टेस्ट करियर के 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे ज्यादा रन के मामले में यूनिस खान टॉप पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 118 टेस्ट में 10099 रन बनाए हैं।
सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में भी 5वें बल्लेबाज
सबसे तेज 6 हजार रन पूरे करने के मामले में मोहम्मद यूसुफ ने बाजी मारी है। उन्होंने यह उपलब्धि 120वीं पारी में हासिल की थी। वहीं, अजहर 151 पारी के साथ इस मामले में भी 5वें नंबर पर हैं।
खिलाड़ी | टेस्ट पारी | रन |
यूनिस खान | 213 | 10099 |
जावेद मियांदाद | 189 | 8832 |
इंजमाम उल हक | 198 | 8829 |
मोहम्मद यूसुफ | 156 | 7530 |
अजहर अली | 151 | 6026* |
इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे
फिलहाल, सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी है। इंग्लिश टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरा मैच बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। इंग्लैंड यह तीसरा मैच जीतकर 2-0 से सीरीज जीतना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान की कोशिश मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करने की रहेगी।
स्कोरकार्ड: इंग्लैंड पहली पारी
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
रोरी बर्न्स कै. शान बो. शाहीन | 6 | 13 | 1 | 0 |
डॉम सिबली एलबीडब्ल्यू बो. यासिर | 22 | 47 | 1 | 0 |
जैक क्राउली कै. रिजवान बो. शफीक | 267 | 393 | 34 | 1 |
जो रूट कै. रिजवान बो. नसीम शाह | 29 | 51 | 3 | 0 |
ओली पोप बोल्ड बो. यासिर शाह | 3 | 15 | 0 | 0 |
जोस बटलर कै. एंड बो. फवाद | 152 | 311 | 13 | 2 |
क्रिस वोक्स कै. यासिर बो. फवाद | 40 | 54 | 5 | 0 |
डॉम बेस नाबाद | 27 | 30 | 2 | 1 |
स्टुअर्ट ब्रॉड बोल्ड बो. शाहीन | 15 | 18 | 0 | 2 |
रन: 583/8 पारी घोषित, ओवर: 154.4, एक्स्ट्रा: 22
विकेट पतन: 12/1, 73/2, 114/3, 127/4, 486/5, 530/6, 547/7, 583/8.
गेंदबाजी: शाहीन अफरीदी: 33.4-5-121-2, मोहम्मद अब्बास: 33-8-82-0, यासिर शाह: 39-3-173-2, नसीम शाह: 27-6-109-1, फवाद आलम: 12-0-46-2, शान मसूद: 3-1-11-0, असद शफीक: 7-0-24-1.
स्कोरकार्ड: पाकिस्तान पहली पारी
खिलाड़ी | रन | बॉल | 4s | 6s |
शान मसूद एलबीडल्यू बो. एंडरसन | 4 | 10 | 0 | 0 |
आबिद अली कै. सिबली बो. एंडरसन | 1 | 7 | 0 | 0 |
अजहर अली नाबाद | 141 | 272 | 21 | 0 |
बाबर आजम एलबीडब्ल्यू बो. एंडरसन | 11 | 26 | 1 | 0 |
असद शफीक कै. रूट बो. एंडरसन | 5 | 8 | 0 | 0 |
फवाद आलम कै. बटलर बो. बेस | 21 | 74 | 1 | 0 |
मोहम्मद रिजवान कै. बटलर बो. वोक्स | 53 | 113 | 5 | 1 |
यासिर शाह कै. रूट बो. ब्रॉड | 20 | 24 | 2 | 0 |
शाहीन शाह कै. बटलर बो. ब्रॉड | 3 | 8 | 0 | 0 |
मोहम्मद अब्बास रनआउट | 1 | 10 | 0 | 0 |
नसीम शाह कै. सिबली बो. एंडरसन | 0 | 8 | 0 | 0 |
रन: 273 ऑलआउट, ओवर: 93, एक्स्ट्रा: 13
विकेट पतन: 6/1, 11/2, 24/3, 30/4, 75/5, 213/6, 241/7, 247/8, 261/9, 273/10.
गेंदबाजी: जेम्स एंडरसन: 23-3-56-5, स्टुअर्ट ब्रॉड: 20-5-40-2, जोफ्रा आर्चर: 17-3-58-0, क्रिस वोक्स: 15-2-42-1, डॉम बेस: 18-2-68-1.