Home Bollywood Hindi टीम ’83’ के 12वें प्लेयर लॉर्ड ऑफ द लॉर्ड्स दिलीप वेंगसरकर के...

टीम ’83’ के 12वें प्लेयर लॉर्ड ऑफ द लॉर्ड्स दिलीप वेंगसरकर के लुक में नजर आए आदिनाथ कोठारे

199
0

बॉलीवुड डेस्क. लॉर्ड ऑफ द लॉर्ड्स के नाम से मशहूर दिलीप वेंगसरकर के लुक में आदिनाथ कोठारे का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।कबीर खान के निर्देशन में बनी’83’ वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत पर बनी फिल्म है।इसके पहले एक्टर जीवा, चिराग पाटिल, साकिब सलीम, जतिन सरना, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, निशांत दाहिया,हार्डी संधू, साहिल खट्‌टर, एमी विर्कऔर रणवीर सिंह का लुक रिलीज किया जा चुका है।

दीपिका भी होंगी फिल्म में :रणवीर सिंह फिल्म मेंकपिल देव की भूमिका में, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फ़िल्म में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी।

देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्मके रूप में चिन्हित फ़िल्म ’83’को 10 अप्रैल 2020 कोहिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीजकिया जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टीम 83 के 12वें प्लेयर आदिनाथ कोठारे, दिलीप वेंगसरकर के लुक में


टीम 83 के 11वें खिलाड़ी एमी विर्क, बलविंदर सिंह संधू के लुक में


टीम 83 के दसवें खिलाड़ी साहिल खट्‌टर, सैयद किरमानी के लुक में


टीम 83 के नौंवे खिलाड़ी हार्डी संधू, मदन लाल के एक्शन की हूबहू कॉपी


मेकर्स ने आठवें खिलाड़ी के रूप में रोजर बिन्नी का रोल कर रहे निशांत का लुक रिवील किया है।


छठवें दिन शरारती डेविल के रूप में मशहूर कीर्ति आजाद का लुक रिवील हुआ, जिसे दिनकर शर्मा निभा रहे हैं।


यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना।


पिता संदीप पाटिल की भूमिका में चिराग पाटिल।


मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम।


कृष्णमाचारी श्रीकांत के रोल में जीवा नजर नजर आएंगे।


सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन।