Home Hindi एक दिन में 1066 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में 329 ने दम...

एक दिन में 1066 मरीजों की मौत, महाराष्ट्र में 329 ने दम तोड़ा, यूपी में मरने वालों का आंकड़ा 3 हजार के पार

78
0

देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 59 हजार के पार हो गया है। पिछले 24 घंटे के अंदर 1066 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या अब 59 हजार 612 हो गई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 329 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां मरने वालों की संख्या अब 22,794 हो गई है।
उधर, उत्तर प्रदेश देश का 6वां राज्य हो गया है जहां 3 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। मंगलवार को यहां 72 संक्रमितों की मौत हुई। राज्य में अब तक 3,059 लोग जान गंवा चुके हैं। पिछले 25 दिनों में कोरोना के चलते 23,064 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में भी संक्रमित मरीजों की मौत
महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कर्नाटक में 148 और तमिलनाडु में 107 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 92, पश्चिम बंगाल में 58, पंजाब में 49, गुजरात में 20, मध्य प्रदेश में 19, दिल्ली और बिहार में 17-17, जम्मू कश्मीर में 14, राजस्थान में 13, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 12-12, हरियाणा और केरल में 10-10, तेलंगाना, गोवा और ओडिशा में 9-9, असम और पुडुचेरी में 8-8, उत्तराखंड और त्रिपुरा में 6-6, चंडीगढ़ में 3, मणिपुर और अंडमान निकोबार में 2-2, हिमाचल प्रदेश में 1 मरीज ने जान गंवा दी।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 22,794
तमिलनाडु 6,721
दिल्ली 4,330
कर्नाटक 4,958
आंध्र प्रदेश 3,460
गुजरात 2,928
उत्तर प्रदेश 3,059
पश्चिम बंगाल 2,909
मध्यप्रदेश 1,265
राजस्थान 980
तेलंगाना 770
हरियाणा 623
पंजाब 1,178
जम्मू-कश्मीर 638
बिहार 644
ओडिशा 481
उत्तराखंड 213
केरल 245
झारखंड 347
छत्तीसगढ़ 218
असम 260
हिमाचल प्रदेश 29
चंडीगढ़ 33
पुडुचेरी 164
मेघालय 07
लद्दाख 19
त्रिपुरा 79
गोवा 157
अरुणाचल प्रदेश 05
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 08
सिक्किम

03

अंडमान और निकोबार समूह 37
मणिपुर 24
कुल 59,612

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


देश में संक्रमण के चलते मृत्यु दर 1.58% है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले यह काफी कम है। (फाइल फोटो)