Home Hindi आप प्रत्याशी राघव चड्‌ढा बोले- हम जनता के पैसे जनता पर लुटाते...

आप प्रत्याशी राघव चड्‌ढा बोले- हम जनता के पैसे जनता पर लुटाते हैं, गुजरात के सीएम की तरह 500 करोड़ का जहाज नहीं खरीदते

122
0

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राघव चड्ढा ने भाजपा पर तंज कसा। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में राघव ने कहा- हम जनता का पैसा, जनता पर ही लुटाते हैं। गुजराज के मुख्यमंत्री की तरह 500 करोड़ रुपए का विमान नहीं खरीदते। एक आमसभा में उन्होंने कहा कि अगर कोई दूसरी सरकार सत्ता में आई तो दिल्ली वालों को हर महीने 8 हजार रुपए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। राघव आपके राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। यहां उनसे बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल: लोकसभा चुनाव में आपको हार का सामना करना पड़ा था, इस बार तैयारियां कैसी हैं?

राघव: लोकसभा और विधानसभा चुनाव में बहुत फर्क होता है। मुद्दे भी अलग होते हैं। जो लोग कहते थे लोकसभा में मोदी के खिलाफ कौन? आज वही पूछते हैं- केजरीवाल के खिलाफ कौन? मुझे लगता है कि मतदाता केजरीवाल के पक्ष में हैं। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीट जीत सकती है।

सवाल: भाजपा अनाधिकृत कॉलोनियों में लोगों को मालिकाना हक दिलवाने का कानून लाई, इसे कैसे देखते हैं?
राघव:भाजपा 6 साल बाद जागी, क्योंकि दिल्ली चुनाव आ गए। 6 साल तक उन्होंने कच्ची कॉलोनियों के बारे में नहीं सोचा। लेकिन मेरा दावा है कि अगर कोई नेता है जो कच्ची कॉलोनियों को पक्का करेगा, तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।

सवाल: ‘आप’ पर आरोप है कि उसने चुनाव जीतने के लिए सिर्फ 6 महीने पहले कई फ्री स्कीम शुरू कीं?
राघव:हम जनता के फायदे के लिए पांच साल काम करते रहे। हम अपने लिए 500 करोड़ रुपए का विमान नहीं खरीदते। जैसा गुजरात में भाजपा के मुख्यमंत्री ने खरीदा। हम जनता का पैसा उसी पर खर्च करते हैं। यह वाकई जनकल्याण का चुनाव है।

सवाल: क्या एनआरसी का मुद्दा दिल्ली चुनाव पर भी असर डालेगा?
राघव:यह चुनाव बिजली, पानी, सड़क, सीवर, शिक्षा और स्वास्थ्य पर होने जा रहा है।

राघव चड्ढा: सीए से सियासत तक
31 साल के राघव ने दिल्ली के मॉडर्नस्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उनका दाखिला लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हो गया। यहां से वेचार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर निकले। 2012 में कुछ दिनों के लिए देश लौटे तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई। यहीं से सियासी सफर की नींव पड़ी। राघव का सपना भारतीय सेना में शामिल होना था। 2019 लोकसभा चुनाव में राघव दक्षिण दिल्ली आप प्रत्याशी थे। उनके सामने भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के बॉक्सर बिजेंदर सिंह मैदान में थे। बिधूड़ी ने सीट जीती। राघव दूसरे स्थान पर रहे। वेआप के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


Raghav Chadha Delhi Election | Raghav Chadha Speaks To Dainik Bhaskar As AAP Rajinder Nagar Candidate; Delhi Assembly (Vidhan Sabha) Election Latest News and Updates